फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुत्ते का आतंक... 17 को काटा, गांव में दहशत

Wed, 25 Mar 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पोखरा काजी गांव में सोमवार को एक कुत्ते ने एक-एक करके 17 लोगों को काट लिया। मंगलवार को दूसरे दिन भी उसकी दहशत बनी रही। पीड़ितों ने एंटी रैबीज का इंजेक्शन तो लगवा लिया है, लेकिन उन्हें डर बना हुआ है। वहीं, काफी कोशिश के बाद भी ग्रामीणों उसे पकड़ नहीं सके और वह भाग निकला। डुमरियागंज क्षेत्र में पहले भी मीन मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें कुत्तों ने लोगों को शिकार बनाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पोखरा काजी गांव में सोमवार की भोर में एक कुत्ता हमलावर हो गया। जो सामने आया उसे अपना शिकार बनाया। जबतक लोग कुछ समझ पाते एक के बाद 17 लोगों को जख्मी कर दिया। हमले का शिकार हुए लोग एक-एक करके अस्पताल पहुंचे और एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। मंगलवार को गांव में जानकारी लेने के लिए पहुंचे तो लोगों में दहशत दिखी। गांव के राहुल (25) ने बताया कि वह अपने बच्चे को बाथरूम करवा रहे थे कि अचानक कुत्ते ने हमला बोल दिया और हाथ जख्मी कर दिया। गांव की कविता (22) पुत्री शिव कुमार को कुत्ते ने जांघ पर काट लिया। तौला देवी (65) ने बताया कि हम घर के पास लाही पिट रही थी तभी पीछे से कुत्ते ने आकर हमला बोला। पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। मेवालाल (48) को भी पागल ने निशाना बना कर जख्मी कर दिया। जगदीश प्रसाद (60) को भी काट कर घायल कर दिया।
गांव के लोग पागल कुत्ते को दौड़ाते रहे और वह लोगों को शिकार बनाता रहा। गांव के लोगों के मुताबिक कुत्ता घायल करके भाग गया। काफी प्रयास किया गया कि पकड़ लिया जाए या मार दिया, लेकिन पकड़ में नहीं आया। कब गांव में आ जाए और हमला कर दे। इस बात का डर बना हुआ है। लोग बच्चों को घर से अकेले नहीं निकलने दे रहे हैं। उन्हें डर लग रहा है कि कहीं से कुत्ता आकर हमला न कर दे। सभी घायलों सोमवार को बेवां सीएचसी पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

बेवां सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि एंटी रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध है और हमेशा उपलब्ध रहता है। सभी घायलों को कल इंजेक्शन दे दिया गया है और दवा भी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें