फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बघौचघाट में कुत्ते ने छह लोगों को काटा, गांव में दहशत

Wed, 20 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। मेदीपट्टी गांव में बुधवार की सुबह एक कुत्ते ने ्रछह लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

घायलों में पौधारी देवी, कमलावती देवी, विजय बहादुर राय, विशाल सिंह और ऋषभ कुमार समेत छह लोग शामिल हैं।
घायलों के परिजनों ने बताया कि कुत्ता अचानक उग्र हो गया और राह चलते लोगों पर हमला करने लगा। घायलों को आनन-फानन सीएचसी पथरदेवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इंजेक्शन लगाए गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचने पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद चिकित्सकों ने बताया कि पांच दिन से एआरएस (एंटी रैबीज सीरम) इंजेक्शन नहीं है। मजबूरी में मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सिर्फ मेदीपट्टी ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य गांवों से भी कुत्ते के काटने के कई मरीज रोज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं, मगर एआरएस इंजेक्शन के अभाव में पीड़ितों को गोरखपुर का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें