फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मरीज को दवा बताएंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर मरीज को दवा बताएंगे डॉक्टर
विज्ञापन

एडी हेल्थ के निर्देश पर सीएमएस ने जारी किए पांच डॉक्टरों के नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लॉकडाउन की वजह से ओपीडी बंद होने के कारण लोगों को इलाज मिलने में असुविधा हो रही है। एडी हेल्थ के निर्देश पर जिला अस्पताल के पांच डॉक्टरों के मोबाइल नंबर सीएमएस ने जारी किया है, ताकि मोबाइल पर भी लोग संपर्क कर मर्ज के हिसाब से दवा की जानकारी ले सकें।
विज्ञापन

ओपीडी बंद होने के कारण दर्द, बुखार या सामान्य तकलीफ होने पर भी लोगों को इमरजेंसी में जाना पड़ रहा है। इसकी वजह से भीड़ बढ़ रही है। एडी हेल्थ ने मोबाइल पर ही इलाज देने की सुविधा देने का निर्णय लिया। जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार 7080767385, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत पाल 8299745860, डॉ. एएम वर्मा फिजिशियन 9454320050, डॉ. गुलाम नबी जनरल सर्जन 7379767700, डॉ. एसके सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ 6204579536 पर फोन कर लोग सेहत से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। मर्ज के हिसाब से डॉक्टर फोन पर लोगों को दवा बताएंगे। इससे लोगों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि डॉक्टरों से मोबाइल पर संपर्क कर लोग इलाज की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें