फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आरोग्य मेला में डॉक्टर मिलीं अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। आरोग्य मेला कार्यक्रम में लापरवाही की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार ने रविवार को क्षेत्र की पांच न्यू पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंगराईच न्यू पीएचसी पर तैनात डॉक्टर डॉ. आकृति अनुपस्थित मिलीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने न्यू पीएचसी नूनखार, सठियांव, डुमरी, भरहेचौरा और मंगराईच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देते मिले। वहीं मंगराईच न्यू पीएचसी पर डॉ. आकृति अनुपस्थित मिलीं।
अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें मरीजों को जांच, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है। अनुपस्थित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें