फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएचसी पर देर से पहुंच रहे डॉक्टर...मरीज करते रहे इंतजार

Sat, 16 May 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
,
विज्ञापन

सलेमपुर। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से भागलपुर ब्लॉक के परसिया चंदौर गांव में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर देर से पहुंचते हैं। शुक्रवार की सुबह 8:55 बजे तक अस्पताल में तैनात अधिकतर कर्मचारी और चिकित्सक नदारद थे।
भागलपुर ब्लॉक के परसिया चंदौर गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 100 से 120 मरीज रोजाना आते हैं। यहां डॉ. मूलचंद, डॉ. अंकेश गौतम और दंत स्वास्थ्य विज्ञानी डॉ. सतीश चंद्र दूबे की तैनाती है, जबकि डॉ. धीरेंद्र कुमार चौहान, डॉ. अर्चना गौतम का हाल ही में दूसरे स्थान पर स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 8:55 बजे अस्पताल में तैनात अधिकांश जिम्मेदार कर्मचारी और चिकित्सक नदारद थे।
वार्ड ब्वाय दुर्गेश प्रसाद पर्ची काउंटर पर बैठकर मरीजों का इंतजार करते मिले, जबकि स्टाफ नर्स साधना पांडेय प्रसव कक्ष में नरियावं गांव की रहने वाली प्रसूता निगम देवी पत्नी सोनू कुशवाहा का प्रसव करा रही थीं। प्रसूता की सास बरामदे में बैठी थीं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में समय से डॉक्टर नहीं मिलते लेकिन स्टाफ नर्स पर हम लोगों को विश्वास है, इसलिए प्रसव के समय अपने घर की महिलाओं को हमेशा यही लेकर आती हैं।
वहीं, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी डॉ. सतीश चंद्र दूबे अपने कक्ष में मरीजों का इलाज करते मिले, लेकिन यहां तैनात चिकित्सक डॉ. अंकेश गौतम सुबह 9:30 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को भागलपुर पीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। वहीं दो दिन की छुट्टी के बाद डॉ. मूलचंद करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे और मरीज देखने शुरू किए। इसके अलावा मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि तीन दिन पहले यहां तैनात डॉ. धीरेंद्र कुमार चौहान का स्थानांतरण बैतालपुर और डॉ. अर्चना गौतम का बनकटा कर दिया गया है। इसके बाद अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या और कम हो गई है।
वर्तमान में यहां दो डॉक्टरों की तैनाती है, लेकिन शुक्रवार सुबह एक अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरे करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे। लैब में लैब टेक्नीशियन प्रमोद मिश्रा, अवनीश चौहान और विराट मौजूद मिले। प्रमोद मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में सीबीसी, टाइफाइड और मलेरिया जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

वहीं फार्मासिस्ट गोपाल यादव ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं हैं और रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में भवन होने के बाबजूद नियमित चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल की व्यवस्था सुधारने और चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्रक सौंपा गया है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें