देसही देवरिया। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा रहा है। इससे उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर 20 एमवीए की हो जाएगी।
फीडरों की संख्या भी बढ़ाकर अब छह किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और कटौती से काफी हद तक राहत मिलेगी। कुशीनगर डिवीजन से जिले के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार की सप्लाई आती है। कुछ वर्ष पहले पांडेयचक उपकेंद्र की सप्लाई भी इमिलिया से शुरू करा दी गई। तभी से इमिलिया उपकेंद्र क्षेत्र में ओवरलोड के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई थीं। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र पर तीनों फीडर लगे हैं। 15 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित है। लोगों की परेशानी को कम करने के लिए यहां पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा रहा है।
इसके अलावा, देसही, पकड़ी वीरभद्र और पड़ौली फीडरों पर ओवरलोड कम करने के लिए फीडरों की संख्या भी बढ़ाकर 6 की जा रही है।