फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डॉक्टर के गलत टांका लगाने से बिगड़ी हालत, जिंदगी और मौत से जूझ रही संध्या

Tue, 19 Mar 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तथाकथित डॉक्टर ने बच्चेदानी और यूरीन नली का एक साथ लगा दिया था टांका
विज्ञापन

पूर्व में भी इस तरह की कर चुकी हैं कारनामा, कई बार सील हो चुका है क्लीनिक
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। संध्या को मौत के करीब पहुंचाने वाली तथाकथित डॉक्टर इसके पहले भी कई महिलाओं की जान ले चुकी है। कई बार इस निजी अस्पताल को सील भी किया गया, लेकिन पैसे के दम पर कुछ दिनों में ही हॉस्पिटल संचालित हो जाता है। संध्या देवी को प्रसव पीड़ा के बाद उनके परिजनों ने एक आशा के दबाव में पथरदेवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी बच्चेदानी और यूरीन नली का डॉक्टर ने टांका लगा कर एक साथ सिलाई कर दी है। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। वह गोरखपुर एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

बघौचघाट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मुड़ेरा निवासी रामसागर पटेल की पुत्र वधू संध्या को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन एक आशा के दबाव में पथरदेवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। अस्पताल की तथाकथित महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया और संध्या को बच्ची पैदा हुई। डॉक्टर ने टांका लगाने में लापरवाही की। उसने बच्चेदानी और यूरीन नली को एक साथ टांका लगा दिया। महिला को यूरीन आना बंद हो गया। हालत गंभीर होते देखकर महिला डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। तभी से परिजन मेडिकल काॅलेज से लेकर निजी अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, संध्या की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। संध्या गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या के ससुर रामसागर ने पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों से निजी अस्पताल की शिकायत कर हुए न्याय मांग रहे हैं। रामसागर ने बताया कि तथाकथित महिला डॉक्टर मेरी कोई मदद नहीं कर रहीं, उलटे धमकी भी दे रही है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव को जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें