ट्रेन से कटकर दी जान( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम कटाई टीकर में सोमवार को खेत की ओर गई 11 बालिका प्रीति यादव की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने उसका दाह संस्कार चनुकी घाट पर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रीति सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।
इसी दौरान अप और डाउन दोनों ट्रैक पर एक साथ ट्रेन पहुंचने के कारण वह आपा खो बैठी और ट्रेन ही चपेट में आने से कट गई। पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।