फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में नर्सिंग होम के चिकित्सक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में नर्सिंग होम के चिकित्सक पर मुकदमा
विज्ञापन

देवरिया। एक अप्रैल को शहर के पुरवा चौराहा के पास स्थित नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल और नर्सिंग होम के डाक्टर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी अजय कुमार (40) की तबीयत 31 मार्च को खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अजय के भाई प्रदीप के अनुसार, अस्पताल में एक व्यक्ति मिला और परिजनों को अपने झांसे में ले लिया। वह प्राइवेट में इलाज कराने की सलाह देते हुए पुरवा चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराने की सलाह दी तो न्यू प्रभावती अस्पताल पुरवा चौराह लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी भटनी बाजार ने कोतवाली पुलिस को निजी अस्पताल के डॉ. राजीव कुमार सिंह और जिला अस्पताल के एक डाक्टर खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि न्यू प्रभावती अस्पताल और जिला अस्पताल के एक डाक्टर की मिलीभगत से अजय की मौत इलाज में लापरवाही के कारण हुई है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल और जिला अस्पताल के डाक्टर मुकदमा दर्ज किया गया है। निजी अस्पताल के डॉ. राजीव कुमार सिंह नामजद है और जिला अस्पताल के डाक्टर का नाम अज्ञात है। इसकी विवेचना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें