फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर समेत आठ कर्मचारी ड्यूटी से लापता मिले

विज्ञापन
भाटपाररानी में प्रभारी सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
दो डॉक्टर समेत आठ कर्मचारी ड्यूटी से लापता मिले
विज्ञापन

फोटो समाचार
----------------
प्रभारी सीएमओ ने भाटपाररानी और भागलपुर पीएचसी का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रभारी सीएमओ ने मंगलवार को भागलपुर और भाटपाररानी पीएचसी का निरीक्षण किया। भाटपाररानी पीएचसी से डॉ. पंकज श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट दीपक सैनी, वरिष्ठ सहायक जयप्रकाश शुक्ला, एएनएम ज्ञांति ओझा, दुर्गावती, रमा तिवारी और बीपीएम रविशंकर श्रीवास्तव ड्यूटी से लापता मिले। वहीं भागलपुर पीएचसी में डॉ. अभिजीत सिंह, स्टाफ नर्स रीमा और संगीता अनुपस्थित रहीं। इसमें कई ऐसे कर्मचारी हैं जो कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. डीवी शाही ने कहा कि ड्यूटी से लापता डॉक्टर और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
---------------------
शहर अध्यक्ष का दो जनवरी का होगा स्वागत
देवरिया। कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल का देवरिया में प्रथम आगमन दो जनवरी को होगा। पार्टी कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रवक्ता भरत मणि त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आया युवक लापता
देवरिया। भाटपाररानी के बेलपार पंडित गांव निवासी संजय कुशवाहा (40) सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घर से आया था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी नहीं मिल रहा है। बड़े भाई रामसकल कुशवाहा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें