संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। डीएम इमरजेंसी वार्ड, एमसीएच विंग, चिल्ड्रेन वार्ड व ओपीडी में गए। उन्होंने मरीजों से बात कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। दवा वितरण आदि का जायजा लिया।
डीएम ने पीआईसीयू का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना। उनके परिजनों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए। डीएम यहां से एक्स-रे सेंटर में गए।
उन्होंने स्टॉफ से एक्स-रे के बारे में जानकारी ली। मरीजों से पूछा कि एक्स-रे के लिए फीस लगती है। इस पर मरीजों ने बताया कि कोई फीस नहीं ली जाती है।