फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोक के बावजूद ट्रेनों में धड़ल्ले से बिक रही पानी की लोकल बोतल

Fri, 08 May 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। रेलवे प्रशासन की रोक के बावजूद ट्रेनों में लोकल ब्रांड का पानी खुलेआम बेचा जा रहा है। स्टेशन और ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बिना गुणवत्ता जांच वाले पानी की बोतलें थमाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

डीआरएम वाराणसी ने ट्रेनों में लोकल ब्रांड की पानी और खाद्य पदार्थ बेचने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके बावजूद शुक्रवार को ट्रेनों के एसी कोच, स्लीपर और जनरल बोगियों में घूमकर लोकल पानी बेचते युवक दिखाई दिए।
यात्रियों ने कहा कि कई ट्रेनों में अधिकृत ब्रांड की जगह स्थानीय स्तर पर पैक किया गया पानी ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। बोतलों पर न तो स्पष्ट गुणवत्ता प्रमाणन अंकित रहता है और न ही निर्माण की सही जानकारी रहती है। इसके बावजूद वेंडर धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से ट्रेनों और स्टेशनों पर केवल अधिकृत एवं मानक ब्रांड का पानी बेचने की अनुमति है, लेकिन नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पाण्डेय ने बताया कि इसकी जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें