फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की त्रासदी में लापता संतोष के परिजनों की कराई गई डीएनए जांच, तलाश में मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की त्रासदी में लापता संतोष के परिजनों की कराई गई डीएनए जांच, तलाश में मिलेगी मदद
विज्ञापन

भटनी(देवरिया)। उत्तराखंड के तपोवन में हुई त्रासदी में लापता हुए पिपरादेवराज गांव के संतोष का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को तपोवन प्रशासन ने मलबे में मिले एक व्यक्ति की हथेली का फोटो भेजा। फोटो में उस व्यक्ति की उंगली में लाल व नीली रंग की अंगूठी है। संतोष की पत्नी ने प्रशासन को बताया कि उनके पति अंगूठी नहीं पहनते थे। जिला प्रशासन ने पिता, बहन और बेटे के डीएनए प्रोफाइल से संतोष की तलाश की तैयारी में है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवराज निवासी संतोष कुमार यादव उत्तराखंड के पीपल कोटी तपोवन स्थित ओ मेटल कंपनी में वेल्डर हैं। पत्नी सुमन देवी का कहना है कि तपोवन में उनकी कंपनी डैम के काम में लगी थी। त्रासदी के बाद मोबाइल नंबर बंद मिलने पर पत्नी सुमन ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी अमित किशोर को दी। संतोष की तलाश के लिए जिलाधिकारी तपोवन प्रशासन के संपर्क में हैं। लेकिन संतोष का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने शनिवार को संतोष के पिता, बहन और बेटे की डीएनए जांच कराई ताकि संतोष को ढूंढने में आसानी हो सके। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सलेमपुर ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि उत्तराखंड त्रासदी के बाद मलबे से निकल रहे शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को पहचान के लिए परिवारीजनों के पास एक फोटो भेजा गया था। संतोष की पत्नी ने बताया कि वह संतोष का फोटो नहीं है। ऐसे में घर के तीन सदस्यों की डीएनए जांच कराई गई है। इससे युवक की पहचान में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें