फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन वाकिंग चैंपियनशिप के लिए चुने गए सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
एशियन वाकिंग चैंपियनशिप के लिए चुने गए सुनील
विज्ञापन

देवरिया। रांची में चल रहे नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में जिले के बखरा निवासी सुनील विश्वकर्मा ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में विजेता बने हैं। उन्होंने एक घंटा 20 मिनट, 16 सेकंड में यह स्पर्धा पूरी की। वह इस साल जापान में अक्तूबर में प्रस्तावित एशियन वाकिंग चैंपियनशिप के लिए चुन लिए गए हैं। इस सूचना से एथलेटिक संघ और गांव के लोगों में खुशी है। रांची में एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 13 से 14 फरवरी तक आठवीं नेशनल ओपेन और चौथी इंटरनेशनल वाकिंग चैंपियनशिप हो रही है। इसमें देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र के बखरा निवासी धावक सुनील विश्वकर्मा भी हिस्सा ले रहे हैं। उनकी ग्रुप बी में इंट्री हुई है। शनिवार को 20 किमी पैदल चाल में उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पीछे कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने जापान में होने वाली एशियन वाकिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम से ही खेल का ककहरा सीखने वाले सुनील ने बताया कि अभी वह पटियाला से बीपीएड कर रहे हैं। साथ ही जयपुर में रहकर प्रशिक्षक सीताराम की देखरेख में प्रैक्टिस करते हैं। छोटा भाई प्रिंस बखरा में ही फर्नीचर की दुकान चलाता है। उसी से घर का खर्च चलता है। मां वंदना विश्वकर्मा गृहिणी हैं। वह एशियन चैंपियनशिप के लिए भी जोरदार तैयारी करेंगे। उनकी सफलता पर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष एवं जिले के सचिव शिवानंद नायक, संजय शाही, गिरीश सिंह, राजीव मिश्रा, सुनील पटेल, शिवेद्र तिवारी, प्रेमराव, संजय केडिया, नीतू आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें