फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रावास में बोले डीएम..आप पढ़ाई करें, सुविधाएं हम दिलाएंगे

Fri, 21 Aug 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार को नाथनगर स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने छात्रों से कहा कि वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। उन्हें हर जरूरी सुविधाएं हम उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने छात्रावास में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रह रहे युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था भी समुचित रूप से सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने छात्रावास में रह रहे छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक और समर्पित रहने तथा उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें