फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत, हंगामा

Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की बुधवार की रात इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज देवरिया में मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वही बृहस्पतिवार को सीएमओ से शिकायत कर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के सिंगहीडीह गांव निवासी पुर्नवासी राजभर की पत्नी रीता देवी (32) को बुधवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान जच्चा -बच्चा की हालत गम्भीर बता कर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। बुधवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रीता देवी और पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिजनों में चीख -पुकार मच गई। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर पर लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद गांव से पहुंचे लोगों और अन्य चिकित्सकों के समझाने पर वह घर लौट गए। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देवरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाकर घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें