फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी पहुंचे, छिपे पुलिसकर्मी

Sat, 18 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
लार थाने पर समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायत सुनते डीएम और एसपी
विज्ञापन
समाधान दिवस पर अचानक लार थाने पर डीएम अनिता श्रीवास्तव और एसपी प्रभाकर चौधरी के पहुंचे। इनके पहुंचने से बिना टोपी लगाए और सादे वर्दी में थाना कैंपस में अंदर घूम रहे पुलिस कर्मी अपने बैरक में जा छिपे। तकरीबन एक घंटे तक लोगों की शिकायतें दोनों अधिकारियों ने सुनी।
विज्ञापन


लार में थाने पर नायब तहसीलदार डा. संजीव कुमार राय के देख रेख में समाधान दिवस लगा था। 10.30 बजे अचानक डीएम और एसपी की गाड़ी थाने के अंदर पहुंची। शिकायत लेकर आए फरियादियों की दोनों अधिकारियों ने एक घंटे तक शिकायतें सुनी। इतने देर में कुल बीस मामलें आए। इसमें दो मामले परिवारिक और एक जीमनी मामला डीएम और एसपी के सहयोग से निपटाया गया।

इसके अलावा एसपी ने ड्यूटी चार्ट और सिपाहियों का हलका रजिस्ट्रर भी जांच किया। इसमें संतोष नाम का एक सिपाही को सर्वाधिक तहरीर देने और किसी भी हलका में जाने का मामला सामने आया। इस पर एसपी ने इस सिपाही को सिर्फ थाने में पहरा पर ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा एक ही मामले में कई दिनों से थाने का चक्कर लगाने की शिकायत लोगों ने की तो एसपी ने कड़ा रूख अपनाते हुए पुलिस कर्मियों को आदत में सुधार लाने की हिदायत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें