पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को 15 पुलिस के सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया। शिकायत के बाद सिपाहियों की गोपनीय जांच कराई थी। मामला सही मिलने पर एसपी ने देर शाम कार्रवाई की। कार्रवाई की जद में सबसे अधिक भाटपाररानी थाना के सिपाही है। यहां के चार सिपाही शामिल हैं। कार्रवाई से महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।
पुलिस कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाटपाररानी के छविलाल, रणजीत सिंह, चंद्रेश्वर प्रसाद मिश्र, शमशुलेन खान, जबकि कोतवाली के हरेंद्र सिंह, साहब यादव, तरकुलवा से प्रमोद निषाद, बघौचघाट से बदरूद्दीन शाह, अरविंद कुमार, भलुअनी के औरंगजेब खान, बरहज के रमेश सिंह, मईल के अबरार खान, गौरीबाजार के शब्बीर खान, रुद्रपुर कोतवाली के दीनदयाल चौधरी और मनोज गुप्ता शामिल है।
सूत्रों की माने तो इन पर इलाके में पीड़ितों से लेन देन और गो तस्करी में शामिल होने के आरोप है। विभागीय जांच में पुलिस के सिपाही दोषी पाए गए। कार्रवाई की जद में आए सिपाही प्रभावशाली नेताओं से जुगाड़ में लग गए है। लाइनहाजिर हुए सिपाही इलाके में अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। इसके साथ ही जुगाड़ के जरिए लंबे समय तक थाना में कार्यरत रहे।