फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने मतदेय और मतगणना स्थल का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने मतदेय और मतगणना स्थल का जाना हाल
प्रवेश और निकास के अलावा पेयजल, शौचालय आदि की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ मतदेय और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास के अलावा पेयजल, शौचालय आदि की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने एसके इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा, ब्लॉक, जायसवाल अतिथि भवन सहित अन्य मतदेय का निरीक्षण किया। नगर पालिका चुनाव को लेकर नगर में 16 केंद्रों पर 46 बूथ बनाए गए हैं। इसमें दो बूथ बीआरसी और उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा-कटइलवा संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

डीएम ने ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय को मतदान स्थल पर जरूरत के इंतजाम पूरा करने को कहा। सुबह आते समय डीएम ने भलुअनी के पटखौली वार्ड के निकट सड़क के किनारे बालू के ढेर देख नाराजगी जताई। वहीं, करुअना चौराहे पर खाद-बीज के दुकानदार अधिकारियों के आने की सूचना पर अपना प्रतिष्ठान बंद कर खिसक लिए थे। मौके पर प्राचार्य शंभूशरण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रेमशंकर पाठक, आनंद सिंह, मनोज गुप्त, जोखन बाबू, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट में-
प्राचीन वट वृक्ष का सुंदरीकरण कराकर बोर्ड लगाने के दिए निर्देश, कराया फोटो सेशन
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज और एसके इंटर कॉलेज परिसर में डीएम और एसपी ने प्राचीन विशाल वट वृक्ष को देखकर उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने ईओ से वट वृक्ष को सुंदर कराकर बोर्ड चस्पा कराने को कहा। वट वृक्ष के नीचे डीएम और एसपी ने सभी के साथ और अलग-अलग फोटोसेशन कराया, जबकि डीएम ने सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें