फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्यपाल आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी डीएम दिव्या मित्तल

विज्ञापन
डीएम दिव्या मित्तल
विज्ञापन
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित राज्यपाल आवास जन भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल भी हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो-दो अधिकारियों का चयन किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों की कुलपति, एमएसएमई से जुड़ीं महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की भी विशेष रूप से उपस्थिति रहेगी। डीएम दिव्या मित्तल को कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करने का अवसर भी मिलेगा। इस दौरान वह अपने प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व यात्रा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना तथा उनके अनुभवों के माध्यम से समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें