फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कृषि मंत्री का फोन पर विवाद का ऑडियो वायरल

Sun, 08 Mar 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट (देवरिया)। कृषि मंत्री और एक अनजान शख्स के बीच का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें संभवतः फोन नहीं उठाने के मुद्दे पर बहस हो रही है। वह शख्स कृषि मंत्री पर कई तरह के आरोप लगा रहा है। इस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रतापब शाही उसको समझाते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर को वायरल हुआ यह ऑडियो 31 सेकेंड का है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है और इसपर चर्चा भी खूब हो रही है।
विज्ञापन

लोग उस व्यक्ति का पता लगाने में जुटे हैं जो प्रदेश के कद्दावर कृषि मंत्री पर आरोप लगा रहा है। ऑडियो में उक्त व्यक्ति कृषि मंत्री को धमकी भी दे रहा है। वहीं सूर्य प्रताप शाही उसे समझाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में अभी तक कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। कृषि मंत्री से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें