फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गरीबों में बांटे कंबल

विज्ञापन
शहर में फुटपाथ पर गरीबों को कंबल वितरित करते डीएम - संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
डीएम ने गरीबों में बांटे कंबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोहरे एवं ठंड के बीच बुधवार की रात में डीएम आशुतोष निरंजन शहर में सड़कों पर निकल पड़े, उन्होंने जहां ठंड से कांपते लोगों को देखा वहां अच्छी क्वालिटी का कंबल ओढ़ाया तो बरबस ही ठंड से कांप रहे लोगों के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि उनका यह कार्य ठंड भर जारी रहेगा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी यूपी के उप सभापति अखिलेंद्र शाही के साथ बुधवार की रात साढ़े दस बजे निकले, जहां सड़क एवं फुटपाथ पर कांप रहे गरीबों को कंबल ओढ़ाया। डीएम हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन, ओवरब्रिज गोरखपुर रोड, ओवरब्रिज कसया रोड, मोतीलाल रोड, सिविल लाइंस सहित कई स्थानों एवं रैन बसेरा के ईद-गिर्द गए, रोडवेज पर भी उन्होंने नगरपालिका द्वारा अलाव का इंतजाम चेक किया। अखिलेंद्र शाही ने बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया के सदस्यों ने सड़क-चौराहों एवं विभिन्न स्थानों पर जाकर ठंड से जूझ रहे वास्तविक जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का हर दिन प्रयास में जुटे है। गरीब महिलाओं को हाइजिन किट भी दी जा रही है। इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य नवनीत अग्रवाल, जावेद अहमद सिद्दीकी, परमेश्वर पटेल, बाल विनोद चौरसिया, ऋषि कांत मणि त्रिपाठी, अनिल तिवारी, अवध किशोर चौधरी, जमुना, सूरज, विष्णु अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें