फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भ्रष्टाचार की शिकायत पर डीएम ने गठित की जांच समिति

Fri, 17 Jan 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित किया है। उन्हाेंने समिति काे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने दो जनवरी को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए यह मांग किया था कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार पांडेय जब से कार्यभार ग्रहण किए हैं। उनकी न्यायिक कार्य प्रणाली आपत्तिजनक है। बार एसोसिएशन के शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करते हुए जांच करने का आदेश दिया है। जांच समिति ने भी मामले में तत्परता दिखाते हुए जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र से सुसंगत साक्ष्य उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी के कार्यों से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें