फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 30 गोवंश बरामद, नौ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बनकटा पुलिस को बृहस्पतिवार को भटवां पांडेय के पास से एक पिकअप और ट्रक पर लदे 30 गोवंश को पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने नौ पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। चार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 13 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि सभी गाय और बछड़ों को बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बनकटा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में क्षेत्र में गश्त पर था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर मैरवां मार्ग पर ग्राम भटवा पांडेय के पास एक पिकअप और एक ट्रक में करीब 30 गोवंशीय पशु लादकर तस्कर बिहार लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पहले से पहुंच नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दिया गया। दोनों गाड़ियां आईं तेज रफ्तार से भागने का प्रयास कीं। हालांकि दोनों गाड़ियां पकड़ ली गईं। उसमें बैठे नौ तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि चार कूदकर भागने में सफल रहे। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में फुरकान अंसारी पुत्र विनसरी मोहिया पार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़, दिलशाद पुत्र मखचू निवासी मोहिया पार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़, अमजद उर्फ डेगा पुत्र नगीना निवासी मखनाहा पकड़ियापुर थाना अतरौली जनपद आजमगढ़, सैय्यद सिराजुल हुसैन पुत्र स्व. तजम्मुल हुसैन निवासी औरंगाबाद थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, हासिम उर्फ भगेलू अंसारी पुत्र हनीफ अंसारी निवासी मझौलीराज थाना सलेमपुर, राजा कुमार पुत्र भुवनेश्वर राय निवासी रायपुर विन्दगांवा थाना डोरीगंज जनपद छपरा (बिहार), सुबोध कुमार पुत्र हरेन्द्र राय निवासी रायपुर विन्दगांवा थाना डोरीगंज जनपद छपरा, विक्की कुमार पुत्र विजय राय निवासी रायपुर विन्दगांवा थाना डोरीगंज जनपद छपरा (बिहार), शिव कुमार पुत्र रामज्ञान राय निवासी रायपुर विन्दगांवा थाना डोरीगंज जनपद छपरा (बिहार) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें