फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला कारागार में पड़ा छापा

Tue, 31 Jan 2017 11:18 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से जेल में छापेमारी की। चुनाव आयोग की सख्ती के बाद छापेमारी की गई। करीब एक घंटे तक चली पड़ताल में प्रशासनिक अमला खाली हाथ रहा। सघन तलाशी के दौरान खलबली मची रही। सैकड़ों पुलिसकर्मी हर एक वस्तुओं की बारीकी से निगरानी की।
विज्ञापन

डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसपी मोहम्मद इमरान, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल विजय सिंह गौर, इंस्पेक्टर नितिश श्रीवास्तव, एसओ परमाशंकर यादव, सीआईयू के अनिल यादव अतिरिक्त फोर्स के साथ जेल में छापेमारी की। प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी बैरकों को बारी-बारी से खंगाला गया। बंदियों की तलाशी ली गई। बैरकों के छतों से लेकर बाथरूम, भोजनालय और बैठकी वाले स्थानों में संदिग्ध सामान खोजा गया। करीब एक घंटे तक पुलिस जिला कारागार में सर्च अभियान चलाती रही। 
एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर जेल में छापेमारी की गई थी। सभी बैरकों को देखा गया। संदिग्ध जगहों की तलाशी ली गई। मादक पदार्थ, मोबाइल या प्रतिबंधित सामान की तलाश की जा रही थी। कुछ भी हाथ नहीं आया है। जेल में सब कुछ सामान्य है। फिर भी बंदियों को कड़ी हिदायत दी गई है। चुनाव तक इस तरह की छापेमारी होती रहेगी। इस दौरान अतिरिक्त फोर्स भी थी। जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने कहा कि सब कुछ सामान्य था। छापेमारी के दौरान बंदियों को भोजन दिया जा रहा था। अधिकारियों ने गुणवत्ता की भी जांच की। सब कुछ ठीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें