फोटो समाचार.........
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल पर जाने वाले उम्मीदवार व अभिकर्ता डीएम आवास तिराहा से कोतवाली की तरफ करेंगे प्रवेश
राजकीय इंटर कॉलेज में वाहन की पार्किंग कर पैदल जाएंगे मतणगना स्थल
शिव मंदिर चौराहे से पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज जाने वाला रास्ता रहेगा वे रहेगा वन वे
डीएसएसएस मतगणना स्थल को लेकर बालाजी मंदिर (कसया रोड) से आने वाला रास्ता रहेगा वन वे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन ने मतगणना के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए सारी तैयारियां कर ली है।
जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल को जाने वाले मार्ग पर अवागमन बंद कराते हुए और वनवे करते हुए कई मार्गों का रूट डायर्वजन किया है। प्रभारी यातायात की मतगणना के दौरान संपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
जिला प्रशासन के अनुसार, मतगणना स्थल महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया को जाने वाले राजनैतिक पार्टी के उम्मीदवार मतगणना अभिकर्ता डीएम आवास तिराहा से कोतवाली की तरफ प्रवेश करेंगे। तत्पश्चात अपने वाहनों को राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में पार्क करेंगे। पार्क करने के पश्चात पैदल महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया को जाएंगे तथा निर्धारित गेट से मतगणना स्थल में प्रवेश करेंगे।
इसी तरह मतगणना स्थल महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में विधानसभा 340-भाटपाररानी, 341- सलेमपुर के मतगणना अभिकर्ता (एजेंट) गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे। विधान सभा 336-रुद्रपुर, 342- बरहज के मतगणना अभिकर्ता (एजेंट) गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे। मतगणना स्थल महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में आने वाले सभी मतदान कार्मिक रोडवेज तिराहा से अंदर प्रवेश करके चंडिका छात्रावास में अपने वाहन को पार्क करने के पश्चात गेट नंबर तीन से अंदर प्रवेश करेंगे।
कोतवाली चौराहे से मोतीलाल रोड कसया ढाला की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। साथ ही न्यू काॅलोनी जलकल चौराहा (श्रीबेकर्स) से न्यू काॅलोनी जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा। इसी तरह शिव मंदिर चौराहे से पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज जाने वाला रास्ता वन वे रहेगा।
दूसरा मतगणना स्थल देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बनाया गया है। यहां बालाजी मंदिर (कसया रोड) से आने वाला रास्ता वन वे रहेगा।
गोरखपुर से सलेमपुर और सलेमपुर से गोरखपुर जाने वाला मार्ग रहेगा डायवर्ट
गोरखपुर से सलेमपुर की तरफ जाने वाले वाहन बैतालपुर चौकी से डायवर्ट होकर पांडेयचक चौराहा, डुमरी कसया रोड से भीखमपुर होते हुए सोनू घाट की तरफ जाएंगे। सलेमपुर से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन सोनूघाट से महुआनी भीखमपुर रोड होते हुए डुमरी से पांडेयक से बैतालपुर की तरफ से होकर जाएंगे। कोई भी भारी वाहन कसया रोड से सोमनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाएगा। कसया रोड़ से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहन डुमरी, पांडेय चक, बैतालपुर होते हुए गोरखपुर की ओर जाएंगे।