फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टेट सीनियर पुरुष हैंडबॉल के लिए चुनी गई जिला टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हैंडबाॅल और पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रस्तावित सीनियर पुरुष हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन बृहस्पतिवार को ट्रायल के जरिये किया गया। दोनों खेलों के लिए 38 खिलाड़ियों ने दावेदारी की थी।
विज्ञापन

खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हैंडबाॅल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता 17 से 20 दिसंबर तक अमेठी में प्रस्तावित है। वहीं पं.दीनदयाल जन्म शताब्दी प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 21 से 28 दिसंबर तक बरेली में प्रस्तावित है।
बृहस्पतिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी की देखरेख में ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें खिलाड़ियों की फिटनेस व गेम स्किल जांचने के बाद दोनों स्टेट प्रतियाेगिता के लिए जिला टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सीनियर पुरुष हैंडबाॅल के लिए संजीव पांडेय, आशीष पांडेय, अमित गुप्ता, शाहिद अहमद, अभय सिंह, सिद्धांत प्रताप सिंह, अमरनाथ पटवा, मुकेश, गौरव, मृत्युंजय और पं.दीनदयाल सीनियर पुरुष हैंडबाॅल के लिए संजीव पांडेय, आशीष कुमार, अमित गुप्ता, शाहिद अहमद, अभय सिंह, सिद्धांत प्रताप सिंह, अमरनाथ पटवा, प्रसन्नजीत वर्मा, विनायक शुक्ला, क्रिश सिंह का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया। मंडल ट्रायल 13 दिसंबर को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें