देवरिया। शैक्षिक सत्र 2026-27 में जिले में विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल और समयबद्ध आयोजन के लिए जनपदीय क्रीड़ा समिति का गठन कर दिया गया है। इस मामले में जिला विद्यालय ने आदेश जारी कर दिया गया। डीआईओएस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव, गौरी बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी को सह सचिव बनाया गया है। बाबा इंद्रमणि उमावि टीकर के माधव प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा समिति में राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के प्रधानाचार्य, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर व भागलपुर, जिला क्रीड़ा अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व शारीरिक शिक्षकों को सदस्य मनोनीत किया गया है। डीआईओएस हरिश्चन्द्र नाथ ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित समय सारणी के अनुसार खेल प्रतियोगिताओं को समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं।