फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिला पंचायत सदस्य की बेटी घर से लापता

Sat, 05 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। एक जिला पंचायत सदस्य की बेटी बृहस्पतिवार को घर से स्कूल के लिए निकली। देर शाम तक घर नहीं पहुंची। किशोरी के पिता ने सलेमपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य की बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। जब वह शाम को घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग तलाश शुरू करते हुए स्कूल पहुंचे। क्लास टीचर ने बताया कि वह स्कूल नहीं आई थी।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक प्राथमिक की दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द छात्रा को खोज लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें