फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट, 150 गांवों में बिजली का संकट

Sat, 05 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। यहां के विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर का शुक्रवार को टीपीएम जल गया। इससे कई घंटे तक दो फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि, निगम कर्मियों ने वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल करा दी है। जब तक टीपीएम बदला नहीं जाएगा तब तक 150 गांवों की आपूर्ति रामभरोसे ही संचालित होगी।
विज्ञापन

उपकेंद्र खुखुंदू में चार फीडरों के माध्यम 10-12 कस्बों समेत ढाई सौ गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए उपकेंद्र में 10 एमवीए और दो पांच-पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर का टीपीएम जल गया। इससे बैदौली और नूनखार फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
निगम कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आपूर्ति बहाल हो पाई। उधर, निगम कर्मियों का कहना है कि टीपीएम उपलब्ध नहीं होने से वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति संचालित कराई गई है। हालांकि वह कभी भी जवाब दे सकता है।
विज्ञापन

निगम कर्मियों ने बताया कि जब तक टीपीएम बदला नहीं जाएगा। तब तक वह सूचारु रुप से नहीं चलेगा। जेई सोनू प्रसाद ने बताया कि फिलहाल आपूर्ति बहाल करा दी गई है। जल्द ही टीपीएम बदलकर नया लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें