फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहोदर पट्टी में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को दिए प्रमाणपत्र

Sat, 15 Nov 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देसही देवरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत सहोदर पट्टी में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान राजस्व, आवास, पेंशन, राशन समेत विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थनापत्र प्राप्त किए गए। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थनापत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए थे, जिनका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। चौपाल कार्यक्रम में अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार भी संपन्न हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को सरकारी सुविधाएं जल्द मिल सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें