देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें हैंडबाल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के खेल आयोजित किए गए। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुनकर जिला स्तरीय टीम बनाई गई। यह चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
सदर खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहाकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें बैडमिंटन बालिका वर्ग में अंजू, सिमरन, शशि यादव और शिखा भारती टीम में चुनी गईं। बैडमिंटन बालक वर्ग में मानस मिश्रा, अनूप चौरसिया, अनुज और लकी शर्मा चुने गए। टेबल टेनिस बालिका वर्ग में अनु चौहान, रोशनी, सिमरन और आराध्या का चयन हुआ। वहीं टेबल टेनिस बालक वर्ग में अभिषेक, शिवम, महावीर, समीर, प्रिंस और अनुराग चुने गए।
हैंडबाल बालक टीम में चन्दन, रामप्रसाद, शिवम प्रसाद, गौरव, शिवम, अभिनाश, अतुल यादव, उदित सिंह, कैफ अली, अल्तमश शेख, संदीपन मद्धेशिया, धर्मवीर यादव चुने गए। वहीं हैंडबाल की महिला टीम में खुशी विश्वकर्मा, ऋतिका विश्वकर्मा, राधा यादव, राधा चौहान, कामिनी, लक्ष्मी पाल, अंजुम आरा, करीना, रुपाली, ऋतिका यादव, सोनम यादव, दीपिका विश्वकर्मा चुने गए।
इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह, शर्मिला यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्रीराम यादव, अवधेश सिंह, संजय तिवारी, संजीव दूबे, संजय कुमार सिंह, आशुतोष यादव, रंजय पाण्डेय, सन्दल मणि, रश्मि उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।