फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 दिन बाद बुकिंग, मिल रहा फिर सिलिंडर 12 दिन बाद

Thu, 23 Apr 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक रिफिल से दूसरे रिफिल के बीच 37 दिन से अधिक का अंतर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी की वजह बन गया है। कई घरों में इंडक्शन व दूसरे विकल्पों के सहारा लोगों को लेना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

जिले में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस समय जिले भर में एक लाख से अधिक सिलिंडर का बैकलॉग है। गैस एजेंसियों के पास मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने से गैस का संकट बढ़ता जा रहा है। शहर के उमानगर निवासी अतुल ने बताया कि गैस सिलिंडर घर में 20 दिन चलता है। बुकिंग 25 दिन पर हो रही है। ऐसे में रसोई का चूल्हा बंद हो जा रहा है। इंडक्शन के प्रयोग के बाद गैस सिलिंडर 30 दिन तक चलता है। फिर भी दूसरा सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। वहीं आईटीआई निवासी दीपक ने बताया कि गैस एजेंसी ने केवाईसी को लेकर डिलीवरी पर रोक लगा दिया है। अब घर में गैस नहीं है, क्या करें, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
37 दिन से पहले नहीं है गैस मिलने की उम्मीद : सिलिंडर को लेकर शहरी क्षेत्र में 25 दिन का बुकिंग टाइम सिरदर्द साबित हो रहा है। बुकिंग के 12 दिन बाद सिलिंडर मिल रहा है। इसके चलते एक डिलीवरी के बाद बुकिंग कराने के न्यूनतम 37 दिन में सिलिंडर उपभोक्ताओं को मिल पा रहा है। रामनाथ देवरिया निवासी मुकेश ने बताया कि गैस की बुकिंग किए हुए एक सप्ताह हो गए। इंडेन के आशा गैस एजेंसी पर बात किया तो बताया गया कि 10 अप्रैल का सिलिंडर डिलीवर किया जा रहा है। अभी गैस मिलने में समय लगेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हालात इससे बदतर हैं। गैस डिलीवरी के 45 दिन बाद बुकिंग हो रही है। इस बुकिंग पर रिफिल सिलिंडर मिलने में 15 से 20 दिन लग जा रहे हैं। इस तरह दो रिफिल के बीच 60 दिन का समय लग जा रहा है। खुखुंदू क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राकेश मणि ने बताया गैस को बुक कराकर रिफिल सिलिंडर हासिल कर लेना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। घर का सिलिंडर 25 दिन चलता है। पर दूसरा सिलिंडर हासिल करने में 60 दिन का समय लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें