फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दियारा क्षेत्र से मिट्टी निकालने को लेकर पीठाधीश्वर व ठेकेदार में विवाद

Sun, 14 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। दियारा क्षेत्र से एनएच के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य के लिए मिट्टी खनन किया जा रहा है। इसको लेकर महर्षि योगिराज देवरहा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर योगी श्यामसुंदर दास ने डेंजर जोन में खुदाई की बात कहते हुए देवरहा बाबा घाट पर रास्ते में मिट्टी गिराकर शिवलिंग की स्थापना कर निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नवलपुर से बलिया तक एनएच का कार्य तेजी से चल रहा है। एन एच रोड में मिट्टी डालने के लिए ठेकेदार द्वारा मईल क्षेत्र के दियारा इलाके के किसानों से जमीन खरीद कर खोदाई कर रहा था। जिसको महर्षि योगिराज देवरहा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर ने एक शिवलिंग की स्थापना कर खोदाई कार्य रोक दिया है।
एनएच के ठेकेदार का कहना है कि प्रशासन से परमिशन लेकर खोदाई की जा रही है। जब कि आश्रम के पीठाधीश्वर योगी श्याम सुंदर दास का खोदाई से आश्रम के साथ आसपास के गांव को खतरा बढ़ जाएगा। इस संबंध में बरहज सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि अवरूद्ध रास्ता साफ कर दिया गया है। आश्रम के पीठाधीश्वर का कहना कि यह रास्ता देवरहा बाबा घाट पर जाने के लिए बनवाया गया है इधर से ट्रक नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें