फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अर्थव्यवस्था की मजबूती पर चर्चा

Thu, 30 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बृहस्पतिवार को विकास भवन के गांधी सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मंथन किया गया। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता, उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास की गति तेज करें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कृषि, पशुपालन, शिक्षा, उद्योग, बैंकिंग, सहकारिता, खाद्य एवं रसद सहित सभी विभाग ऐसी कार्ययोजना तैयार करें। किसानों की आय में वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित हों तथा स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें