देवरिया। विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक गोष्ठी रिजर्व पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। इसमें रेलवे सुरक्षा बल देवरिया सदर के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ भी शामिल हुए। गोष्ठी में बाल संरक्षण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
गोष्ठी में बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, एएचटीओ प्रभारी सुरेश वर्मा, चाइल्ड लाइन सदस्य अमित उपाध्याय, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, दीपक कुमार तिवारी, दिनेश कुमार और डॉ. संजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।
गोष्ठी के बाद आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ भटनी पहुंचे और पोस्ट के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने जीआरपी भटनी के निरीक्षक के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर समन्वय स्थापित किया। दोनों बलों ने संयुक्त रूप से रेलवे प्लेटफार्म पर गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक देवरिया सदर पोस्ट लौटकर विभागीय कार्यों में जुट गए।