फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 23 गावों के मतदाता सूची में विसंगतियां, प्रशासन को भेजी रिपोर्ट

Sat, 27 Dec 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व में मतदाता सूची में नाम सुधार, जोड़ने और विलोपन का कार्य कराया गया था। इसके बावजूद प्रकाशित मतदाता सूची में करीब 23 गांवों में विसंगतियां सामने आई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील परिसर स्थित चुनाव कार्यालय में की। निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बताया कि इसकी रिपोर्ट पहले ही एडीएम प्रशासन को भेजी जा चुकी है। पांडेय फुलवरिया और बरांव गांव के करीब दो दर्जन लोग तहसील स्थित चुनाव विभाग में पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने प्रकाशित मतदाता सूची में अधिकांश लोगों का नाम न होने की शिकायत किया।
मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराए जाने के बाद भी सुधार न होने को लेकर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। लोगों के अनुसार, कुशीनगर के एक फर्म द्वारा पुनरीक्षण कार्य कराया गया था, जिसमें फुलवरिया पांडेय, बरांव, नदुआं, सिसईंगुलाब राय, करायल, खोरी, बढ़या हरदो सहित करीब 23 गांवों के मतदाता सूची में त्रुटियां सामने आई हैं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम छूट गया है, जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें