बरियारपुर। नगर पंचायत बरियारपुर में शुक्रवार को इंटरलॉकिंग और सुंदरीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया एवं नगर पंचायत अध्यक्ष किरन राजभर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि बरियारपुर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना हमारी प्राथमिकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष किरन राजभर ने कहा कि बरियारपुर नगर पंचायत में नाली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर, रितेश पांडेय, नागेश पति त्रिपाठी, भारतेंदु शाही, सुनील मदेशिया, मंजय यादव, दिवाकर चंद यादव, शैलेश, राम निवास मौजूद रहे। संवाद