फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मॉकड्रिल में परखी गईं आपदा प्रबंधन की तैयारियां

Fri, 18 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बैतालपुर स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में आग से बचाव का प्रदर्शन करते कर्मचारी
विज्ञापन
देवरिया। जिले की सभी तहसीलों में शुक्रवार को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में प्रशासन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की स्थिति को परखा गया। साथ ही, नागरिकों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल में राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत अन्य संबंधित विभागों ने सहभागिता की। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
सदर तहसील क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बैतालपुर डिपो में तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। तहसील बरहज में बीआरडीपीजी कॉलेज में एसडीएम प्रवीण कुमार, तहसील सलेमपुर में सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी तथा तहसील भाटपाररानी के तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी दीपराज सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल कराई गई।
विज्ञापन

जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज प्रकाश राठौड़ ने इंसीडेंट कमांडर की भूमिका निभाई। आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार ने मॉक ड्रिल के दौरान सभी संबंधित विभागों एवं तहसीलों के साथ समन्वय स्थापित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ खंड के संबंधित अधिकारी तथा आपदा कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें