फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गायब मोबाइल बना जांच में बाधा

Fri, 18 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। धौला पंडित गांव में तीन दिन पहले हुई 65 वर्षीय पुरोहित राम आशीष पांडेय की हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम की मदद के बावजूद अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

हत्या के बाद से पुरोहित का मोबाइल भी गायब है। इससे पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस बीच दो संदिग्धों से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मगर पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंच नहीं पाई है। बुधवार को दूसरी पत्नी सुशीला देवी, इकलौता पुत्र रोहन और एक पुत्री कोलकाता से गांव पहुंचे। शाम को सरयू तट पर पुरोहित का दाह-संस्कार किया गया। पुत्र रोहन ने पिता को मुखाग्नि देते हुए फफक पड़ा।
मंगलवार को राम आशीष पांडेय का शव कमरे में खून से लथपथ मिला था। वह पूजा-पाठ कर अपनी जीविका चलाते थे। ्इंस्पेक्टर राहुल सिंह का कहना है कि मामले कीजांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें