फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गंदगी, ले रहे स्वच्छता का संकल्प

Fri, 24 Mar 2017 11:24 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पान की पीक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नए निजाम आदित्यनाथ योगी के फरमान के बाद अधिकारी और कर्मचारी भले ही स्वच्छता का संकल्प ले रहे हों, लेकिन हकीकत में आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। अब भी कई कार्यालयों में बाबू गुटका और पान चबा रहे हैं। सबसे बुरा लाल नगर पालिका परिषद कार्यालय का है। यहां की दीवारों पर पान और गुटका की पीक अब भी दिखाई दे रही है। जबकि इस विभाग के जिम्मे शहर की साफ-सफाई भी है। 
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को शपथ ली थी कि न तो वे कार्यालय में पान और गुटका खाएंगे और न ही किसी को खाने देंगे। साफ-सफाई पर विशेष जोर होगा। कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी ऑवर में कुछ समय निकाल कार्यालय परिसर की साफ-सफाई करेंगे। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने कई कार्यालयों का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय की सेहत जस की तस है। न तो पान और गुटका की पीक मिली है और न ही शौचालय की साफ-सफाई कराई गई है। इस विभाग के जिम्मे शहर की साफ-सफाई भी है। जब यह विभाग अपने कार्यालय को ही साफ-सुथरा नहीं रख सकता तो शहर को कैसे साफ-सुथरा करेगा। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ ही महीनों में नगर निकायों के चुनाव होने हैं। ऐसे में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष हों या वार्डों के सभासद की जिम्मेदारी कुछ और ही बढ़ जाती है। शहर के अंदरूनी हिस्सों की तो और ही दयनीय हालत है। सड़कें खस्ताहाल हैं तो नालियां बजबजा रही हैं। 
इनसेट में- 
कई विभागों में टंगा का स्वच्छता का बोर्ड
सीएम आदित्यनाथ योगी गोरखपुर के हैं और देवरिया इसी कमिश्नरी में आता है। इसलिए यहां के अधिकारी सीएम के मुंख से निकलने वाली हर बात को अक्षरश: पालन करने के लिए तत्पर हैं। सरकारी कार्यालयों में पान, गुटका, और प्लास्टिक पर वैन लगाने के बाद जिले के कई विभाग हरकत में आ गए हैं। सीएमओ, कृषि और बीएसए कार्यालय का नजारा अब बदल गया है। कल तक इन कार्यालयों की दीवारों पर जगह-जगह पड़े पान और गुटखा की पीक अब मिट गए हैं। उनपर सफेदी चढ़ा दी गई है। इन विभागों में स्वच्छता का बोर्ड भी चस्पा कर दिया गया है। अब देखना यह है कि स्वच्छता का यह संकल्प इन विभागों के अधिकारियों और बाबुओं पर कितने दिन सिर चढ़कर बोलता है। उधर, ईसीएचएस पालीक्लिनीक में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. एससी श्रीवास्तव, डॉ. किसलय गौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले, बदले दिखे अफसर, हाथों में उठाया झाड़ू
फोटो समाचार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें