फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रगति पर भाटपाररानी के ईओ को चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब प्रगति पर भाटपाररानी के ईओ को चार्जशीट
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार की देर शाम नगर निकायों के कार्य प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की। खराब प्रगति मिलने पर भाटपाररानी के ईओ को चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया। वहीं अन्य ईओ को भी लताड़ लगाई। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी कार्य प्रगति में सुधार लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी निकायों के कार्य प्रगतियों को पूर्ण विवरण लिया और एक-एक कार्य बिंदुओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी भाटपाररानी की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में उदासीनता बरतने तथा स्वीकृत कार्यो में अब तक की प्रगति नगण्य होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। ईओ को चार्जशीट निर्गत किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्माण कार्यों को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज सहित उप जिलाधिकारी गण, अधिशासी अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें