फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीआईओएस ने मान्यता मामले में स्कूलों को जारी किया नोटिस, मांगे रिकॉर्ड

Sat, 18 Jan 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के नौ माध्यमिक विद्यालयों को एक ही पत्रांक और तिथि पर मान्यता निर्गत करने के मामले में डीआईओएस ने तीन माह बाद सभी स्कूलों को एक बार फिर नोटिस भेजा है। एक सप्ताह के अंदर विद्यालय के सोसाइटी, बाईलाज, प्रशासन योजना, सोसाइटी रजिस्ट्रेशन की पत्रावली को कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। तीन माह पूर्व भी स्कूलों से जुड़े हुए रिकार्ड डीआईओएस ने नोटिस देकर मांगा था, लेकिन स्कूल संचालकों ने रिकार्ड जमा नहीं किया। इस पर इनसे फिर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

शहर के अंसारी रोड निवासी दिलीप चौरसिया ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर सितंबर 2024 में जिले के नौ विद्यालयों के विरुद्ध शिकायत की थी। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया था। उधर, दिलीप चौरसिया ने ही डीआईओएस कार्यालय में आरटीआई के तहत सूचना मांगा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मान्यता सन् 1970-71 में दिए गए हैं। इसमें दर्शाई गई विद्यालयों की सूची श्री जवाहर रघुनन्दन जूनियर हाईस्कूल जमुना मठ कसली देवरिया, श्री गांधी जूनियर हाईस्कूल महुआपाटन, जनता जूनियर हाईस्कूल बटुलही, अमीचंद जूनियर हाईस्कूल बलुआ अफगान भटनी, श्री रामधारी पांडेय जूनियर हाईस्कूल पगरा, श्री गांधी जूनियर हाईस्कूल मरहवा, जूनियर हाईस्कूल देसही देवरिया, जनता जूनियर हाई स्कूल हाटा, जूनियर हाईस्कूल देवरिया मीर की मान्यता एक ही पत्रांक और तिथि को जारी की गई है। डीआईओएस ने कार्यालय में इन स्कूलों को मान्यता समेत अन्य नौ विद्यालयों की मान्यता समेत अन्य पत्रावलियों की जांच के लिए मांगा है। इस संबंध में तत्कालीन डीआईओएस ने सितम्बर 2024 में भी इन स्कूलों को नोटिस भेजा था, लेकिन तब इन स्कूलों के संचालकों ने कोई रिकॉर्ड कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें