फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 1346 लोगों को मिलेगा घरों का स्वामित्व प्रमाण पत्र

Sat, 18 Jan 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। गांवों में निवास करने वाले लोगों को घरों का स्वामित्व देने के लिए संचालित घरौनी योजना के तहत शनिवार को भाटपार रानी तहसील के 48 गांव के 1346 परिवारों को घरों का स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इसके लिए तहसील परिसर में शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के साथ बैठक में उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी व नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने घरों के स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। शनिवार को तहसील परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर बड़का गांव, मल्हनी, जिरासो, पकड़ी बाबू व रौनी गंगाचक के ग्रामीणों को घरों का स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार बनकटा विकास खंड परिसर में ग्रामीणों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। बरहज संवाद के अनुसार तहसील क्षेत्र में प्रशासन की ओर से डीह के मकानों का घरौनी बनाया गया है। शनिवार को जिसका वितरण किया जाएगा। जिसके तहत मकान स्वामियों को उनका प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलने को लेकर लोगों में उत्सुकता है। ब्लॉक परिसर में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें भड़सरा, भीखमपुरा, गौरा-कटइलवा, नदुआं और पैना, जबकि भलुअनी में पिपराखेमकरन, टेकनपुरा, खुदियां पाठक, मरहवां, जरार रमन और भागलपुर ब्लॉक परिसर में कसिली, बकुची मिश्र, अकुबा, सतरांव कटियारी गांव के ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें