फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के बाद खोपा में अमृत सरोवर की खुदाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि पूजन के बाद खोपा में अमृत सरोवर की खुदाई शुरू
विज्ञापन

एकौना। विकास खंड के खोपा गांव में प्रस्तावित अमृत सरोवर के निर्माण के लिए शनिवार को सांसद कमलेश पासवान ने भूमि पूजन किया। एक एकड़ में बनने वाले सरोवर की खुदाई और निर्माण मनरेगा से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अक्षय जलस्रोत जीवन के आधार हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार जलस्रोतों को संरक्षित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांव में अमृत सरोवर का निर्माण पर्यावरण संरक्षण और जीवन रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। खोपा में एक एकड़ में बनने वाले अमृत सरोवर में कभी जल की कमी नहीं होगी। उन्होंने सरोवर के निर्माण में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता का ख्याल रखने का बीडीओ को निर्देश दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि दिवाकर निषाद, अनिरुद्ध चौधरी, अनिल गुप्ता, जनार्दन राव ,रामसुधारे पासवान, दिलीप जायसवाल, मनीष गुप्ता, विकास कुमार, एपीओ कृष्णपाल सिंह, संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें