फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं होने से दिक्कतें बढ़ीं

Fri, 14 Apr 2017 11:11 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आवारा कुत्ते - फोटो : self
विज्ञापन
देवरिया। जिले में पिछले कई महीने से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है। फर्म की ओर से इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं किए जाने की वजह से यह स्थिति बनी हुई है। कभी-कभी इसको लेकर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लोकल परचेजिंग से काम चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी रैबीज इंजेक्शन की आपूर्ति ाके लिए तीन फर्म को दो-दो हजार वायल का ऑर्डर दिया गया था। तीनों ने यहां इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं की। जिससे जिले में एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गया है। कुत्ता और बंदर काटने के बाद मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं तो उनको इंजेक्शन नहीं लग पा रहा है।

कहीं-कहीं इसको लेकर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो रही है। दो दिन पूर्व ही रुद्रपुर सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिला। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने एक दिन पूर्व सीएमओ को यह बात बताई तो उन्होंने लोकल परचेज कराकर वहां एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


इस बाबत सीएमओ, डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जिले में छह हजार एंटी रैबीज इंजेक्शन के वायल के लिए तीन फर्म को ऑर्डर दिया गया था। तीनों ने आपूर्ति नहीं दी है। इसके चलते यह स्थिति बनी हुई है। रिमाइंडर भेजा गया है और लोकल परचेज के सहारे काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें