सलेमपुर। बसपा और भाजपा के बीच बयानबाजी को लेकर राजनीतिक गलियारों का माहौल गरमा गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती पर कार्रवाई और नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने शनिवार को दयाशंकर के मां, बेटी और पत्नी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने की निंदा की।
सांसद ने कहा कि दयाशंकर सिंह जो भी बयान दिया, उस पर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया। यहीं नहीं कानूनी कार्रवाई भी की गई। बावजूद इसके मायावती के इशारे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पार्टी के कार्यकर्ता दयाशंकर सिंह के मां, बेटी और पत्नी को अपमानजनक शब्द बोला। कानून को हाथ में लेनी वाली मायावती पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
इनके कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। नसीमुद्दीन को गिरफ्तार नहीं किया गया तो दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी भी नहीं होनी चाहिए। बसपा के नेताओं के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो खुद दयाशंकर सिंह के लिए पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर पद के साथ वापसी की मांग करूंगा।