मईल। बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके पार्टी नेताओं के अशोभनीय बयान से गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। भागलपुर में क्षत्रिय समाज के लोगों ने मायावती की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर उनका पुतला जलाया। नाराज लोगों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।
प्रधान राकेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती के बारे में जो भी बयानबाजी किया। उसकी सजा उन्हें पार्टी नेतृत्व ने तो दी ही कानूनी कार्रवाई भी हुई।
इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके पार्टी के नेता दयाशंकर सिंह की नाबालिग बेटी, मां और पत्नी के बारे में जो अभद्र बात कहीं उसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
लोगों ने बसपा सुप्रीमो और उनके नेताओं की गिरफ्तार की मांग की। प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुतला जलाया। इस दौरान दीपक सिंह, बिक्की सिंह, दीनबंधु सिंह, अंकित, विकास सिंह, गोलू सिंह, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।