फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनकटा तिवारी गांव के कार्यवाहक प्रधान बने धनंजय कुमार

Sun, 28 Apr 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्वाचित ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी विकास खण्ड के बनकटा तिवारी गांव में ग्राम पंचायत सदस्य धनंजय कुमार को कार्यवाहक ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। यहां मार्च महीने में निर्वाचित ग्राम प्रधान की बीमारी से मृत्यु हो जाने के बाद पद रिक्त था। ऐसे में गांव में विकास कार्य अवरुद्ध होने के बाद जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर धनंजय कुमार को जिम्मेदारी देने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

भटनी के बनकटा तिवारी गांव के निर्वाचित ग्राम प्रधान सुभाष यादव की लंबी बीमारी के बाद 20 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई। प्रधान की मृत्यु के बाद गांव में विकास कार्य रुक गया। तभी से ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीण गांव में विकास कार्य कराने के लिए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे थे। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने 20 अप्रैल को पत्र जारी कर ग्राम पंचायत सदस्य धनंजय कुमार को कार्यवाहक प्रधान बनाए जाने की घोषणा की है। डीएम ने पत्र जारी कर डीपीआरओ देवरिया, बीडीओ भटनी, एडीओ पंचायत भटनी को आदेश के अनुपालन को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें