फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरहा बाबा आश्रम में फैली अव्यवस्था

Sun, 08 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
देवरहा बाबा आश्रम पर पर जलाशय सूखा हुआ
विज्ञापन
मईल में देवरहा बाबा आश्रम मईल में 11 मई से लक्ष्मी नरायण महायज्ञ शुरू होने वाला है। लेकिन अभी तक यहां फैली अव्यवस्था को प्रशासन के तरफ से ठीक नहीं किया जा सका है। इसके लिए डीएम अनीता श्रीवास्तव ने आदेश भी जारी किया है। बावजूद इसके अभी तक कोई जिम्मेदार अफसर आश्रम पर नहीं गया है। प्रशासन की इस उदासीनता से वहां के संतों में रोष है।
विज्ञापन


बरहज तहसील के मईल में सरयू नदी के किनारे देवरहा बाबा का आश्रम है। प्रशासन की अनदेखी की वजह से आश्रम का हाल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। यहा बना सरोवर पूरी तरह टूट चुका है। इंडिया मार्का हैंड भी खराब पड़े हैं। शौचालय भी जर्जर हो गया और साफ सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा है।

11 अप्रैल को आश्रम के पीठाधीश्र श्यामसुंदर दास ने डीएम को पत्र देकर आश्रम पर शुरू होने वाले महायज्ञ से पूर्व पेयजल की व्यवस्था, खराब पड़े शौचालय को ठीक कराने और जमीन को समतल करने की मांग किया था। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ को आश्रम का सर्वे करा जो भी परेशानी हो उसे महायज्ञ शुरू होने से पूर्व ठीक कराने का आदेश दिया। डीएम के आदेश के बाद भी अभी तक आश्रम पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा और न ही कोई अव्यवस्था दूर हुई। महायज्ञ शुरू होने में सिर्फ दो दिन समय बचा है। इसको लेकर संतों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें